दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी हिस्सेदारी की रकम समिति के जिम्मेदारो नहीं की वापस
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2026 at 08:35 PM , 61किसानों की हितैषी सरकार में अन्नदाता परेशान।
हिस्सेदारी की रकम वापस करने के लिए किसान ने समिति के जिम्मेदारो को सौंपा था पत्र
एसडीएम धौरहरा से लगाई से की शिकायत
(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। किसानों की अब तक की सबसे बड़ी हितैषी बनने का दावा करने वाली सरकार में किसान परेशान हैं। किसान को समय से खाद बीज तो समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा तहसील व थाने में कमीशनखोरी के साथ ही साथ सहकारी समितियों के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी किसानों पर अति करने की ठान ली।जिसकी बानगी निम्न हैं।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला साधन सहकारी समिति लि0 धौरहरा का निकलकर सामने आया है।क्षेत्र के ग्राम घुरघुट्टा बुजुर्ग निवासी किसान रामखेलावन पुत्र बांकेलाल ने समिति में करीब 10 दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्षों पूर्व समिति खाता संख्या 2856 के सदस्य बनने के लिए मु0 6000 रुपए हिस्सा जमा किया था।कई वर्षों तक खाद व नगदी का लेन-देन किया गया।जिसका बकाया मेरे द्वारा सन 2021 में मय ब्याज जमा हुआ था।तभी से लेन देन नहीं किया।बीती 20 मई 26 को शिकायती पत्र देकर हिस्सेदारी की रकम वापसी के लिए प्रार्थनापत्र दिया लेकिन 10 दिन बाद भी समिति ने रकम वापस नहीं की। पीड़ित किसान ने बताया कि सचिव शिवा त्रिवेदी से फ़ोन पर बात हुई लेकिन अब सचिव फोन नही उठा रहे।
एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने बताया कि शिकायत मिली है सचिव शिवा को मैसेज किया व फोन से बात करते हैं।































Comments