रमेश कुमार वर्मा एड० दूसरी बार भारतीय योग संस्थान लखीमपुरके जिला प्रधान निर्वाचित हुए
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2026 at 06:20 PM , 57लखीमपुर-खीरी, 01 जून भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान का चुनाव/ चयन कार्यक्रम प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी नरेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में गुरुनानक इंटर कालेज के सभागार में भव्यता एवं अति उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रधान पद हेतु रमेश कुमार वर्मा एड० के नाम का प्रस्ताव शशिकांत श्रीवास्तव ने तथा अनुमोदन अरविन्द कुमार वर्मा ने किया, पश्चात सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन संपन्न हो गया।
उपस्थिति समुदाय ने नवचयनित जिला प्रधान का करतल ध्वनि सहित मालाओं से एवं बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रमेश कुमार वर्मा जिला प्रधान ने जिला कार्यकारिणी की तत्काल घोषणा की। जिला मंत्री शिवराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उमा शंकर त्रिवेदी, राजीव वर्मा तथा चयनित क्षेत्रीय प्रधानों कमल किशोर बरनवाल, प्रेमपाल वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, राम बहादुर मित्रा, अनिल कुमार वर्मा, राम टहल वर्मा को कार्यकारिणी में सम्मिलित करते हुए यह भी कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र ही किया जाएगा। सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बड़े उत्साहित हृदय से बधाइयां देने का ताता लगा दिया।
इस अवसर पर संरक्षक सेवक सिंह अजमानी की गरिमामई उपस्थिति के साथ-साथ डॉ० सुशीला सिंह सदस्य कार्य कारिणी महिला जिला एवं राम देवी धर्मपत्नी रमेश कुमार वर्मा जिला प्रधान तथा सभी योग केंद्रों के अधिकांश साधक/साधिकाएं एवं सभी केंद्र प्रमुख उप केन्द्र प्रमुख तथा अन्य बहुत से सदस्य उपस्थित रहे।
संरक्षक सेवक सिंह अजमानी ने अपने आशीर्वचनीय उदबोधन में योग संस्थान द्वारा निष्काम भाव से की जा रही सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की।
नरेश चंद्र वर्मा प्रांतीय प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश पूर्वी के अंतर्गत केवल लखीमपुर खीरी ही एक मात्र ऐसा जिला है जहाँ महिला एवं पुरुष दो जिलों के रूप में अपनी अबाध निःशुल्क सेवाएं दे रहा है।
सभी नवचयनित जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, क्षेत्रीय प्रधानों, मंत्रियों, बी०एल० वर्मा, गोपाल जी गुप्त, डॉ० ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एड०, नीलम बाजपेई, बी ०के० बंशवार, राम दिन राठौर एवं सभी केंद्र प्रमुखों को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रधान द्वारा प्रमाण पत्र, पट्टिका एवं फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
नवचयनित जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वचन बद्धता दोहराई कि हमारी टीम पहले से बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ पश्चात प्रसाद वितरण से किया गया।































Comments