लखीमपुर खीरी में ई-ऑटो की बैटरियां चोरी,एफआईआर दर्ज नहीं, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2026 at 06:10 PM , 56लखीमपुर खीरी।जनपद में पुलिसिया कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कोतवाली सदर क्षेत्र की पुलिस चौकी एलआरपी क्षेत्र के पिपरिया बाईपास के रहने वाले एक पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित दीपक कुमार के मुताबिक, बीती 15 मई 2026 को उनके इलेक्ट्रॉनिक ऑटो की बैटरियां चोरी हो गई थीं। चोरी गई बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 80,000 हजार रुपये बताई जा रही है, जो पीड़ित की आजीविका का मुख्य साधन थीं।घटना के तुरंत बाद पीड़ित दीपक ने स्थानीय थाना चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र दिया और आपातकालीन नंबर 112 पर भी कॉल कर सूचना दी। आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।पीड़ित दीपक कुमार ने 19 मई 2026 को एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा 80,000 हजार रुपये की आर्थिक क्षति और पुख्ता सबूत होने के बावजूद स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इससे मुझे भारी आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।पीड़ित ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराई जाए।लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा कर कार्रवाई हो।चोरी गई बैटरियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।इस मामले में अब देखना होगा कि एसपी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस कब तक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करती है।































Comments