*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर निघासन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, दिवंगत पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि*
लखीमपुर खीरी May 31, 2026 at 04:50 PM , 26*स्व. सीबी चौरसिया, स्व. विनोद गुप्ता और स्व. रमन कश्यप के योगदान को किया याद*
*निघासन/लखीमपुर।* हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय सीबी चौरसिया, स्वर्गीय विनोद गुप्ता एवं स्वर्गीय रमन कश्यप की स्मृति में ढखेरवा रोड स्थित जेपी पैलेस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राजेश्वर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय संबोधन में राजा राजेश्वर सिंह ने दिवंगत पत्रकारों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन पत्रकारों की निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता हमेशा याद रखी जाएगी। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्य एवं भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उन्नाव से आए कवि स्वयं श्रीवास्तव, वसीम रामपुरी, मधुप श्रीवास्तव ‘नरकंकाल’ तथा सुनहरी लाल ‘तुरंत’ सहित अन्य कवियों ने साहित्यिक रंग भर दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, सपा नेता हिमांशु पटेल, भाजपा नेता देवेंद्र कुमार, अंशुल दीक्षित, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, आनंद चतुर्वेदी, आशीष कन्नौजिया, एसडीएम राजीव निगम, इंस्पेक्टर अवध राज सिंह सेंगर, आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।































Comments