*गोला में थोड़ी बारिश से सिनेमा रोड बनी तालाब, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल*

लखीमपुर खीरी , 23

*सावन में कांवरियों के निकलने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से हाहाकार, दुकानदार-राहगीर परेशान*  


 लखीमपुर खीरी।छोटी काशी गोला के सबसे व्यस्त और मुख्य व्यापारिक मार्ग सिनेमा रोड का हाल चंद मिनटों की बारिश ने ही बिगाड़ दिया। थोड़ी ही बारिश में पूरी सड़क तालाब बन गई, जिससे राहगीरों और दुकानदारों का निकलना दूभर हो गया। सावन में शिव मंदिर के दर्शन के लिए कांवरिया इसी रास्ते से गुजरते हैं। साथ ही भूतनाथ मंदिर जाने का भी यह मुख्य रास्ता है। सिनेमा रोड पूरी तरह जलमग्न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
 रोड से सटे हुए मकान व मोहल्ले में गंदा, विषैला पानी भर जाता है जिससे बीमारियां पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यही विकराल समस्या बनी हुई है। हर बार बारिश आते ही जिंदगी नरक बन जाती है।  
ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली से नाराज लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर कब इस समस्या से निजात मिलेगी? व्यापारियों का कहना है कि जलभराव से दुकानदारी भी ठप हो जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top