*एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न*
लखीमपुर खीरी May 30, 2026 at 08:15 PM , 53*जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी वाजपेयी ने दिया पेन डायरी का उपहार, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा*
*लखीमपुर खीरी।* एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 30-05-2026 को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एसोसिएशन की बैठक संगठन के महामंत्री शबाब खान के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों का सम्मान संगठन के जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी वाजपेयी द्वारा पेन एवं डायरी उपहार स्वरूप भेंट कर किया गया। इस दौरान संगठन के विकास हेतु चर्चा की गई। सभी पत्रकारों का सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी वाजपेयी समेत वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार रमाशंकर मिश्र सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।































Comments