कांग्रेसी नेताओं ने किया जनता से संवाद
लखीमपुर खीरी May 30, 2026 at 06:15 PM , 36धौरहरा खीरी।
बूथवार जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस के नेताओं ने युवाओं,किसानों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कफारा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता डाक्टर रविशंकर त्रिवेदी ने दावा किया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों,युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता में व्यापक असंतोष है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। किसानों द्वारा तैयार फसल का उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है,जबकि बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,युवा और किसान मौजूद रहे।































Comments