सड़क हादसे में दंपती सहित चार घायल इलाज के दौरान हुई प्रदीप की मौत

लखीमपुर खीरी , 41

धौरहरा खीरी। धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर लालजीपुरवा गांव के पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में पति पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महादेव गांव निवासी प्रदीप (40) अपनी पत्नी रीना देवी (38) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे लालजीपुरवा गांव के पास अमेठी मोड़ पर उनकी बाइक भकुरहिया गांव निवासी संतराम (45) की साइकिल से टकरा गई। संतराम अपने पिता मालती (70) को साइकिल से लेकर घर जा रहे थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार प्रदीप व उनकी पत्नी रीना देवी तथा साइकिल सवार मालती और संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा भिजवाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप, मालती और संतराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रीना देवी को भी पति के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। समाचार प्रेषण तक गंभीर रूप से घायल प्रदीप की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

Related Articles

Comments

Back to Top