नहर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
लखीमपुर खीरी May 30, 2026 at 06:11 PM , 46मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा से अपने दोस्तों के साथ मछेछा के पास निकली नहर में नहाते समय डूबने लगा दोस्तों के बचाने का प्रयास विफल हो जाने से गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा लंबी दूरी से शव बरामद कर लिया है परिजनों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारीअनुसार शनिवार को मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी मुन्ना पुत्र नसरुद्दीन 27 वर्षीय अपने दोस्तों के साथ मछेछा के पास निकली महाशिल बाली नहर में नहाने गया था 12 बजे करीब अचानक गहरे पानी में पहुंचकर नहाते समय डूबने लगा दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया जो सफल नहीं हो पाया तब तक पानी की तेज धार में बह गया सूचना पर पहुंची पसगवां पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 2 घंटे बाद लंबी दूरी पर डूबे युवक का शव बरामद कर लिया सूचना पर पहुंचे परिजनों के शिनाख्त करने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।































Comments