अपना कल्याण चाहने वाले यज्ञ किया करें- पंडित राजेश दीक्षित

लखीमपुर खीरी , 48

लखीमपुर खीरी।यज्ञ करने वाले देवताओं की आत्मा तक पहुंचते हैं।सब देवताओं की आत्मा यज्ञ है।यज्ञ रहित मनुष्य का तेज नष्ट हो जाताजी है।जो अपना कल्याण चाहते हैं वे यज्ञ किया करें।यज्ञ में दी गई आहुतियां कल्याण कारक होती हैं। जहां यज्ञ बंद हो जाते हैं वहां सुख शांति चली जाती है। प्रत्येक शुभ कार्य यज्ञ के साथ आरंभ करो।यज्ञ करने से शत्रु नष्ट हो जाते हैं।सबको मिलकर यज्ञानुषठान करना चाहिए। जिन्हें स्वर्गीय सुख प्राप्त करना अभीष्ट हो,वे यज्ञ किया करें। उक्त विचार हैं श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष यज्ञाचार्य पं राजेश दीक्षित जी के जिन्होंने नकहा खंड विकास के ग्राम रौली रामापुर शारदा नगर रोड पर स्थित श्री वेदमाता गायत्री प्रज्ञा पीठ पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ कराते हुए यज्ञ विषय पर प्रकाश डालते हुए कहे।महायज्ञ परम पूज्य गुरुदेव पं श्री राम शर्मा आचार्य व परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में सम्पन्न किया जा रहा है।महायज्ञ में दीक्षा संस्कार सहित अनेक संस्कार संपन्न कराये गये। महायज्ञ में पं अवधेश त्रिवेदी ने सहयोग किया व गीत संगीत प्रस्तुत किया पं अवधेश बाजपेई, अभिनव बाजपेई, वैभव बाजपेई ने।यज्ञ में सैकड़ों परिजनों ने विश्व शांति एवं राष्ट्र कल्याण हेतु आहुतियां दी।

Related Articles

Comments

Back to Top