*लखीमपुर में 31 मई को होगा भव्य वैश्य महासम्मेलन* *मंत्री नितिन अग्रवाल और एमएलसी अनूप गुप्ता करेंगे शिरकत, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित*
लखीमपुर खीरी May 30, 2026 at 04:40 PM , 19*लखीमपुर खीरी।* अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में रविवार, 31 मई 2026 को शहर के विजय लक्ष्मी पैलेस, इमली चौराहा में अपराह्न 3 बजे से भव्य वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
*मंत्री-एमएलसी रहेंगे मौजूद:* परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
*समाज को सशक्त बनाना उद्देश्य:* डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सेवा समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
*मेधावियों का होगा सम्मान:* हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
प्रेस वार्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित दास के आवास पर हुई। इस दौरान अंकित दास, जगदीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, गजराज पटवा, सुमित जायसवाल मोदी, राजीव सराफ, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र रस्तोगी, अजीत गुप्ता, शशांक गुप्ता, देवेंद्र पटवा समेत अन्य पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।































Comments