*सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सुबुही खान पलिया पहुंचीं*
लखीमपुर खीरी May 29, 2026 at 09:22 PM , 24*भाजपा नेता रवि गुप्ता ने किया भव्य स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह*
*पलिया, लखीमपुर खीरी।* देश की चर्चित वक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सुबुही खान शुक्रवार को पलिया पहुंचीं। राष्ट्रवादी विचारधारा की फायर ब्रांड वक्ता के पलिया आगमन पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
*चैनलों में चर्चित चेहरा:* आज तक समेत देश के कई बड़े टीवी चैनलों में डिबेट के दौरान चर्चित रहने वाली सुबुही खान के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
*स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन:* पलिया विधानसभा की जनता की ओर से भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सुबुही खान को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
सुबुही खान राष्ट्रवादी मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं।































Comments