*जमुनाबाद कृषि बीज प्रक्षेत्र के प्रबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप*

लखीमपुर खीरी , 20

 *सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, मिट्टी खनन व अवैध कब्जे में संलिप्तता का आरोप*  

*लखीमपुर खीरी।* जमुनाबाद कृषि बीज प्रक्षेत्र में तैनात प्रक्षेत्र प्रबंधक संजीव कुमार की शिकायत सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की है। विधायक ने प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  
 सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि प्रक्षेत्र प्रबंधक संजीव कुमार की मिट्टी खनन व अवैध कब्जे में संलिप्तता है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कराया जा रहा है।  
विधायक ने आरोप लगाया कि प्रक्षेत्र प्रबंधक द्वारा पुराने कृषि उपकरणों की बिक्री कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर औने-पौने दामों में सरकारी सामान बेचा जा रहा है।  
शिकायत में कहा गया है कि संजीव कुमार द्वारा राजकीय सम्पत्ति व राजकीय धन की अनियमितता की जा रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग कर सरकार विरोधी कार्य किए जा रहे हैं।  
विधायक ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top