चला यातायात जागरूकता अभियान बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट

लखीमपुर खीरी , 28

“हेलमेट है जीवन की ढाल,
सुरक्षित सफर बने खुशहाल।”

गोला गोकरननाथ खीरी। गोला छोटी काशी के सदर चौराहा पर आज यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गोला उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी एवं पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को हेलमेट वितरित किए और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि जीवन रक्षा हमारे अपने हाथ में है। घर से जब भी बाइक लेकर निकलें, हेलमेट अवश्य पहनें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

वहीं पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भी लोगों से हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजकल दुर्घटना कहीं भी और कभी भी हो सकती है। हर वर्ष हजारों लोगों की जान सिर्फ हेलमेट न पहनने के कारण चली जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बाँकेगंज में दो अध्यापकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद आज वे अपने परिवार के बीच होते।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि नाबालिग बच्चों को बाइक न चलाने दें।

इस मौके पर टीएसआई युगेन्द्र प्रताप सिंह, रविंद्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा, लवकुश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top