*दुधवा के किशनपुर अभयारण्य में बाघ का खूबसूरत वीडियो वायरल*
लखीमपुर खीरी May 29, 2026 at 06:22 PM , 19*पानी में ठंडक लेते हुए पेड़ खरोंचकर किया क्षेत्र चिन्हित, दूसरे बाघों को दिया संदेश*
*लखीमपुर खीरी।* दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बाघ पानी में ठंडक का आनंद लेने के साथ-साथ अपने क्षेत्र को भी चिन्हित करता दिखाई दे रहा है।
*पेड़ों को खरोंचकर छोड़ता है निशान:* वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार बाघ पेड़ों और आसपास के स्थानों को खरोंचकर दूसरे बाघों के लिए संदेश छोड़ते हैं। इससे वे जताते हैं कि यह इलाका पहले से उनके कब्जे में है। यह उनका स्वाभाविक व्यवहार है।
*गर्मी से राहत के लिए पानी में उतरा बाघ:* वीडियो में बाघ गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब के पानी में बैठा नजर आ रहा है। ठंडक लेने के बाद वह किनारे पर लगे पेड़ों के तनों को अपने पंजों से खरोंचकर अपना क्षेत्र चिन्हित कर रहा है।
किशनपुर अभयारण्य दुधवा टाइगर रिजर्व का अहम हिस्सा है। यहां बाघों की अच्छी खासी संख्या है। वन विभाग समय-समय पर ऐसे वीडियो जारी कर वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।































Comments