पुण्य तिथि पर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए पुष्प
लखीमपुर खीरी May 29, 2026 at 04:50 PM , 29लखीमपुर खीरी। भारत रत्न किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रातः 10:00 बजे शारदा नगर बैराज स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
शारदा नगर के ग्राम रौली व सनमानी पुरवा से आये तमाम किसान भाइयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने किसानों को संबोधित करते हुए किसान भाइयों से उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया तथा अधिक से अधिक किसान भाइयों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया चौधरी चरण सिंह जी का पूरा परिवार जीवन पर्यंत किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है।
हम सब चौधरी चरण सिंह जी के सपनों का भारत बनाएं एवं राष्ट्रीय लोक दल परिवार को अपना बनाएं उक्त कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने ग्राम रौली शारदा नगर का दौरा किया तथा वहां हो रहे गायत्री यज्ञ में सम्मिलित हुए इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश बाजपेई विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर अनुराग शुक्ला महासचिव राकेश पांडे सचिव विश्वनाथ शर्मा इंद्रजीत सिंह श्रीनगर विधानसभा अध्यक्ष मध्यांशु पांडे हरनाम वर्मा विकास गुप्ता शिवकुमार शर्मा शकील प्रदीप सिंह संदीप सिंह राधेश्याम शर्मा पंकज सिंह निखिल सिंह मोहन गुड्डू हरीश वर्मा वीरेंद्र वर्मा अमन वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।































Comments