बकरीद पर प्रशासन रहा अलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज
लखीमपुर खीरी May 28, 2026 at 07:27 PM , 34धौरहरा/लखीमपुर खीरी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर धौरहरा तहसील क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहार को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में अमन-चैन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।































Comments