*बिजली कटौती से परेशान भाकियू हिन्दुस्तान नें किया घेराव*

लखनऊ , 3

*लखनऊ।* भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.सलमान की अगुवाई में दुबग्गा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती लो-वोल्टेज को लेकर 11‌ केवी/एल टी अधिशासी अभियंता अमित कुमार आनंद अमौसी क्षेत्र कार्यालय का घेराव किया गया मौके पर अधिशासी अभियंता अपने आफिस में उपस्थित नहीं थे। 

दुबग्गा उपकेंद्र से संचालित फातिमा कालोनी में लगातार  कई दिनों से आमजनता विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है स्थानीय स्तर पर सक्षम अधिकारीयों द्वारा विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या पर कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया है जिसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण एसी,कूलर, फ्रिज काम करना बंद कर देते हैं। जिसकी वजह से रात्रि में बड़ी परेशानी उठानी पड़ती हैं। 

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव ने अधिशासी अभियंता 11 केवी/एलटी अमित कुमार आनंद जी से मोबाइल पर वार्ता कर दुबग्गा स्थिति फातिमा कालोनी के उपभोक्ताओं की पीड़ा को बताया जिस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि बिजनेस प्लान मे  फातिमा कालोनी की विद्युत सम्बन्धित समस्या को दूर कराया जाए।

इस अवसर मो.सलमान, अजय यादव,मो.रजी अहमद, अरशद मामा,मो.सैफ पठान सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top