*केके प्लाजा लॉन के पास भीषण सड़क हादसा*
लखनऊ May 29, 2026 at 07:50 PM , 6*लखनऊ।* राजधानी के Dubagga Police Station क्षेत्र अंतर्गत हरदोई रोड स्थित केके प्लाजा लॉन के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कार चालक एक सब इंस्पेक्टर बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान एवं घटना की पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।































Comments