*मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित*

लखनऊ , 3

*बैठक में समिति द्वारा 01 नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु आशय पत्र जारी करने की संस्तुति*

*दिनांक: 29 मई, 2026*

*लखनऊ।* मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
         बैठक में समिति द्वारा एक नए निजी विश्वविद्यालय 'सांई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, अलीगढ़' को आशय पत्र जारी किए जाने की संस्तुति की गई। प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से शिक्षण व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। 
          बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री एम.पी. अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-----------------

Related Articles

Comments

Back to Top