*व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग :कौशल किशोर*

लखनऊ , 11

????*दुबग्गा रिंगरोड लखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण सम्पन्न*

*लखनऊ*। गुरुवार को रिंग रोड दुबग्गा, लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार श्रीवास्तव जी एवं अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा बुद्धेश्वर परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामशंकर राजपूत पिंटू गुप्ता सुरेन्द्र सिंह राजेश गुप्ता शिवम पाण्डेय आदि मंचासीन रहे 
कार्यक्रम का मंच संचालन चेयरमैन अंकित पाण्डेय द्वारा किया गया। 

अध्यक्ष मनोज चौरसिया द्वारा मुख्य अतिथि  पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में चेयरमैन अंकित पाण्डेय, अध्यक्ष मनोज चौरसिया, महामंत्री सुमित गुप्ता (गोलू), वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, अहमद भाई, चंद्र किशोर शर्मा, वैभव जायसवाल, पंकज यादव एवं विनीत लोधी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त मंत्री पद पर मनीष पाल, सुनील सिंह चौहान, अनिकेत चौरसिया एवं महेन्द्र सिंह यादव (मोनू), कोषाध्यक्ष निर्मल जायसवाल, संगठन मंत्री आकाश चौरसिया, प्रचार मंत्री अवनीश विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य वकील अहमद, शानू जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने अपने संबोधन में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा संगठन की एकजुटता पर बल दिया।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। 

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से व्यापारियों की सेवा करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।

अमरनाथ मिश्र ने चेयरमैन अंकित पाण्डेय एवं अध्यक्ष मनोज चौरसिया को विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देशित किया कि रिंग रोड दुबग्गा एवं उसके आसपास तेजी से विकसित हो रहे नए बाजारों में व्यापार मंडल का गठन कर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का सामूहिक रूप से समाधान कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यापारियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं समस्याओं के लिए आवाज उठानी होगी। संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों का सम्मान एवं हित सुरक्षित रह सकता है। 

मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करेगी।

लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि व्यापारियों की आवाज है, जो हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा रहता है।

रामशंकर राजपूत ने कहा उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करें तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास करें।
चेयरमैन अंकित पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने नवगठित टीम के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास हेतु निरंतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।

Related Articles

Comments

Back to Top