67वीं राज्य तैराकी चैंपियनशिप के लिए लखीमपुर की टीम घोषित
लखीमपुर खीरी May 27, 2026 at 06:50 PM , 46लखीमपुर खीरी। जिला स्विमिंग एसोसिएशन ने 67वीं उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम की घोषणा कर दी। यह प्रतियोगिता 30-31 मई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। मानद सचिव आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि 10 मई को जेनिसिस स्पोर्ट्स क्लब में हुई प्रथम सीनियर जिला चैंपियनशिप के आधार पर चयन किया गया है। टीम में रुद्रांश मिश्रा, अर्जाव सिंह तोमर, पवन निषाद, श्यामक सिंह गौर और आद्या मिश्रा शामिल हैं। टीम मैनेजर राधेश्याम होंगे। अध्यक्ष अमरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में तैराकी नई ऊंचाई छू रही है। खिलाड़ियों के चयन पर स्कूलों व अभिभावकों में उत्साह है।






_page-0001.jpg)
























Comments