*नौरंगाबाद में शतचंडी महायज्ञ में अंतिम दिन कंश वध की लीला का भावपूर्ण मंचन कर भक्तों को किया मंत्रमुग्ध*

लखीमपुर खीरी , 71

*सिंगाही नौरंगाबाद*


 नौरंगाबाद में आयोजित चतुर्थ शतचंडी महायज्ञ एवं नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन आज कंश वध की भव्य लीला के साथ हुआ है महोत्सव के अंतिम दिन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सुबह से ही भक्तों की भीड़ यज्ञ मंडप और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगी
धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और पूर्णाहुति की गयी इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी राजा कंश के वध की लीला मंचित की गई 
महोत्सव के दौरान पिछले आठ दिनों में  विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृति प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन और यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ और धार्मिक महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है अंतिम दिन महाप्रसाद वितरण और आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top