धौरहरा के कफारा गांव में धूमधाम से मनी पंडित नेहरू की पुण्यतिथि
लखीमपुर खीरी May 27, 2026 at 06:45 PM , 61सेवादल जिलाध्यक्ष ने दिलाया नेहरू के विचारों को अपनाने का संकल्प
लखीमपुर खीरी बुधवार को ब्लॉक धौरहरा के ग्राम कफारा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में किया गया। सेवादल के जिलाध्यक्ष नंद कुमार शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंद कुमार शाक्य ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत की नींव रखी। आईआईटी, एम्स, इसरो, भाखड़ा नांगल बांध जैसी संस्थाओं की स्थापना कर उन्होंने देश को वैज्ञानिक और औद्योगिक युग में प्रवेश कराया। बच्चों से उनका विशेष लगाव था, इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है। हमें उनके पंचशील सिद्धांत, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेहरू जी के त्याग, बलिदान और देश के नवनिर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाएं। इस मौके पर सुनील कुमार, महबूब खान, धनीराम शाक्य, वेद प्रकाश भार्गव, रामचंद्र पाल, पवन कुमार गौतम, विजय प्रकाश दिवाकर, दिनेश कश्यप, धर्मपाल शाक्य, मोजीलाल शाक्य, यूनुश, अंकित राज, रामू शाक्य, कल्लू शाक्य, छोटेलाल भार्गव, धनीराम चौधरी, पंडित मुरारी लाल तिवारी समेत बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।






_page-0001.jpg)
























Comments