निघासन में केले के खेत में मिला 14 वर्षीय किशोर का शव

लखीमपुर खीरी , 91

निघासन (लखीमपुर खीरी)  
निघासन कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह 14 वर्षीय किशोर अंकुश का शव केले के खेत में फंदे से लटका मिला। अंकुश पुत्र राजेश मौर्य सोमवार दोपहर गांव के पास मंदिर में भंडारे में गया था और शाम से लापता था।  

ग्रामीणों ने सुबह शव दो पेड़ों के बीच बंधी रस्सी से लटका देखा। सूचना पर निघासन कोतवाल अवध राज सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।  

कोतवाल ने बताया कि शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top