04 जनपदों के संरक्षित पुरास्थलों के चहारदीवारी निर्माण हेतु 502 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त
लखनऊ May 25, 2026 at 03:58 PM , 7लखनऊ: 25 मई, 2026
प्रदेश के संरक्षित पुरास्थलों की चहारदीवारी निर्माण हेतु 04 जनपदों में स्थित संरक्षित पुरास्थलों के लिए 907.05 लाख रूपये के सापेक्ष 502 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। चहारदीवारी के निर्माण से संरक्षित पुरास्थलों को संरक्षित करने के साथ ही अतिक्रमण से बचाया जा सकेगा।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित नटवाडीह का टीला के लिए 205.61 लाख रूपये के सापेक्ष 151.29 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार मनवाडीह टीला सीतापुर के लिए 354.32 लाख रूपये के सापेक्ष 177.16 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
इसी प्रकार इटिहवा नामक प्राचीन कस्बे के अवशेष सुलतानुपर में चहारदीवारी के लिए 226.99 लाख रूपये के सापेक्ष 113.49 लाख रूपये की धनराशि तथा कोट समयमाई का टीला खलीलाबाद संतकबीरनगर के लिए 120.13 लाख रूपये के सापेक्ष 60.06 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। कार्यदायी संस्था को 31 मार्च, 2026 को धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है।































Comments