लखीमपुर व खीरी टाउन में निशुल्क समर कैंप का उद्घाटन
लखीमपुर खीरी May 25, 2026 at 04:45 PM , 39लखीमपुर खीरी। नेशनल कल्चर डेवलपमेंट एसोसिएशन रजि0 दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण शिविर समर कैंप का आयोजन संस्था के चार अलग-अलग सेंटरों में शुरू हो चुका है बताते चलें कि समर कैंप खीरी टाउन के सैक्रोसेंक्ट पब्लिक स्कूल निकट रेलवे क्रॉसिंग ईदगाह के पास उद्घाटन समारोह में फीता काट कर सपा नेता व समाजसेवी मोहन बाजपेई ने कैंप का शुभारंभ किया इससे पूर्व संस्था की तरफ से जेठ के बड़े मंगलो को ध्यान में रखते हुए सुबह 7:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का शुभारंभ हुआ। बच्चों के ग्रीष्मावकाश अवकाश व अतिथियों के स्वागत के लिए भांगड़ा ढोल खूब बजे। बताते चले बच्चों की छुट्टियों का हर्षोल्लास के अवसर पर यह कार्य शोभनीय मानकर किया गया। मोहन मोहन बाजपेई मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप में प्रतिभा करने वाले बच्चों/ व्यक्तियों व को अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि यह खीरी टाउन में होने से खीरी टाउन की प्रतिभाएं उजागर रहेगी। व प्रतिभाओं के विकास के लिए एक सराहनीय कदम है। आज का बच्चा कल युवा बनेगा और राष्ट्र का नाम विश्व पटल पर प्रकाशित करेगा। समर कैंप में बहुत सारे विषय हैं इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़कर प्रतिभाग करेंगे। मोहम्मद सईद अंसारी सभासद पट्टी रामदास, मिस्टर जहीरुल हसन सभासद डीहपुर, मकसूद अली सभासद अरनीखाना , सतीश कुमार संस्थापक एस.के. म्यूजिकल ग्रुप, रुचि बरतरिया ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि का प्रमुख आयोजक उपेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, सभी अतिथियों का संस्था के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर बारी-बारी से स्वागत किया। इस अवसर पर रंजीत वर्मा यू.पी.सी.आई. कंप्यूटर सेंटर लखीमपुर, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, कृष्णा, म्यूजिकल सुंदरकांड के कलाकार धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, शुभम पांडे, सचिन उपस्थित रहे। संचालन अरविंद ओझा ने किया, अंत में सभी का उपेंद्र सिंह प्रमुख आयोजक समर कैंप ने आभार प्रकट किया और और ज्यादा से ज्यादा बच्चों का समर कैंप में आवाहन किया। वहीं दूसरी और नेशनल कल्चर डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रशिक्षण शिविर लखीमपुर पब्लिक स्कूल अयोध्यापुरी द्वारकापुरी लखीमपुर में सायं 5:30 बजे समर कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर ईरा श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष लखीमपुर के द्वारा फीता काटकर शुरू किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक लखीमपुर पब्लिक स्कूल श्री राजीव रतन खरे, आलोक कुमार शुक्ला प्रबंधक एच.आई.आई.टी. कॉलेज, राजेश कुमार शुक्ला प्रबंधक टाटा ए.आई.ए लाइफ इंश्योरेंस, सतीश कुमार, रंजीत कुमार वर्मा, रजनीश मिश्रा, कृष्ण त्रिवेदी, शालिनी मिश्रा एच. आई.आई.टी कॉलेज समेत नन्हे मुन्ने बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि समर कैंप बच्चों की प्रतिभा की विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है इसमें घरेलू महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह समाज में अपनी अलग छवि वह पहचान बना सकेंगी साथ ही साथ नगरपालिका की चल रही वह आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सूचना सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। अंत में प्रमुख आयोजक उपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों बच्चों अभिभावकों सहयोगियों साथियों का आभार किया संचालन अरविंद ओझा ने किया।































Comments