*फूलबेहड़ पुलिस ने लूट का किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी May 25, 2026 at 04:50 PM , 34*लूटी गई दो बाइक व 4 हजार रुपये बरामद, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई*
*फूलबेहड़, खीरी।* थाना फूलबेहड़ पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया माल, दो मोटरसाइकिल व 4000 रुपये नगद बरामद किए हैं।
*एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने रविवार को यह सफलता हासिल की। पुलिस ने मु0अ0स0 0178/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस से संबंधित लूट की घटना का अनावरण किया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. गुफरान पुत्र अशरफ निवासी ग्राम घोसियान मजरा पयाग, थाना फूलबेहड़
2. अमित पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम राजारामपुरवा मजरा सरवा, थाना फूलबेहड़
3. सूरज पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम सरवा टापर, थाना फूलबेहड़
4. राहुल पुत्र लल्लन निवासी ग्राम घोसियाना मजरा पयाग, थाना फूलबेहड़
*बरामदगी:* पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से HF डीलक्स मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP31AE8436, स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP31CF4815 व 4000 रुपये नगद बरामद किए।
*पुलिस टीम:* गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अमृतलाल यादव, उ0नि0 श्रवण यादव, उ0नि0 दुर्गेश कुमार शर्मा, उ0नि0 अशोक कुमार यादव, हे0का0 श्योदान सिंह, का0 मोनू, का0 बलवीर सिंह, का0 नवीन कुमार, का0 अभिनव मिश्रा व का0 सुनील कुमार शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।































Comments