ट्रिपल इंजन की सरकार पलिया में पूरी तरह फेल, 6 माह पूर्व टूटा पत्थर नहीं बना पाई पालिका
लखीमपुर खीरी May 25, 2026 at 03:10 PM , 38विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। लगभग छः महीने पूर्व नगर पालिका के नाले पर पड़ा पत्थर टूट गया था,कई बार मौखिक तथा सभासद के लेटर पैड पर लिखने के बाद भी नगर पालिका ने उक्त टूटा पत्थर वनवाने की जहमत तक नहीं उठाई।
बताते चलें कि निहाली पूर्वा- रिक्खी पुर्वा आदि गांवों को पलिया नगर से जोड़ने वाले मुख्यमार्ग पर लगभग छः-सात माह पूर्व नगर पालिका सीमा क्षेत्र के सुभाष नगर में मुख्य मार्ग पर नाले पर पड़ा पत्थर टूट गया था, टूटा हुआ पत्थर बनवाने को पालिका सभासद आशुतोष शुक्ला ने पालिका अध्यक्ष से कई बार आग्रह किया,किंतु अर्सा बीतने महीने बाद भी पालिका परिषद ने नाले पर पड़े पत्थरों को बनवाने की जहमत तक नहीं उठाई, उक्त स्थान पर कई बार ऑटो रिक्शे तथा ट्रैक्टर ट्राली भी पलट चुकी है, इसे लेकर कुछ दिन पूर्व पत्थर बनवाने के लिए एक समाजसेवी ने पत्थर निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत भी की गई इस पर भी पालिका परिषद ने नाले पर पड़े पत्थरों को बनवाने में रुचि नहीं दिखाई, इससे प्रतीत होता है कि ट्रिपल इंजन की सरकार पलिया में पूरी तरह फेल हो गयी है, 6 माह पूर्व टूटा पत्थर नहीं बना पाई पालिका, सभासद की द्वारा की गई आईजीआरएस भी ठंडे बस्ती में चली गयी।
इस बावत जब सभासद आशुतोष शुक्ला से पत्थर बनवाने के लिए लोगों ने दबाव बनाया को सभासद ने कहा कि मैंने कई बार मौखिक कहने के बाद भी पालिका अध्यक्ष के कानों में जूं तक नहीं रेंगा, विगत अप्रैल माह में मेरे द्वारा भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर आइजीआरएस सुनवाई पोर्टल पर उक्त पत्थर बनाने की शिकायत की गई है, इसके बाद भी चेयरमैन साहिबा पत्थर बनवाने को तैयार नहीं है।
इस से दो गांव के लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा कार जीप निकालने में भारी कठिनाई के साथ लगभग 3 किलोमीटर से अधिक दूरी का चक्कर लगाकर निहाली पुर्वा तथा रिक्खी पूर्वा जाने वालों को अधिक डीजल-पट्रोल जालना पड़ रहा है,और देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं की तेल का प्रयोग कम करें! इन परिस्थितियों में ट्रिपल इंजन की सरकार पलिया में पूरी तरह फेल प्रतीत हो रही है।































Comments