*बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई*
लखीमपुर खीरी May 23, 2026 at 08:30 PM , 56*संभागीय परिवहन अधिकारी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति, प्रधानाचार्यों से भी की अपील*
(सुनील शर्मा)
*लखीमपुर/लखनऊ।* संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ संभाग सिद्धार्थ कुमार त्रिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्कूली वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है। जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है और अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*इन 6 जिलों के लिए अपील:* प्रेस विज्ञप्ति लखनऊ संभाग के लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई एवं लखीमपुर के समस्त स्कूली वाहन स्वामियों के लिए जारी की गई है। अपील की गई है कि वे तत्काल अपने वाहनों की फिटनेस एवं परमिट का नवीनीकरण करा लें।
*प्रधानाचार्यों को निर्देश:* छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संचालकों से भी अपील की गई है कि वे अपने-अपने स्कूलों में ऐसे वाहनों का संचालन न होने दें जिनकी फिटनेस व परमिट समाप्त हो चुकी है। ऐसे वाहन स्वामियों को निर्देशित करें कि वे नवीनीकरण करा लें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
*विशेष अभियान चलेगा:* लखनऊ संभाग के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी दशा में फिटनेस व परमिट समाप्त स्कूली वाहनों का संचालन न होने पाए। ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी व कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
*सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं:* संभागीय परिवहन अधिकारी ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
*पत्र संख्या 752 /सा0प0 /प्रेस विज्ञप्ति /2026*
*दिनांक 22 मई, 2026* को जारी विज्ञप्ति की प्रतियां परिवहन आयुक्त, अपर परिवहन आयुक्त एवं समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को भेजी गई हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments