*महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में बालिकाओं को दी गई जानकारी*
लखीमपुर खीरी May 23, 2026 at 07:35 PM , 54लखीमपुर-खीरी । जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव के दिशानिर्देशन मे राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण (SAA) की सोशल वर्कर बबिता वर्मा व स्टाफ नर्स अंगारा देवी द्वारा जनपद की विकास खण्ड बिजुआ के ग्राम पंचायत इटकुटी ,बगिया , सहापुर मे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 4 व 5 श्रेणी हेतु बालिकाओं को जागरुक किया गया है !
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम में आज ग्राम ईटकुटी, बगिया व सहापुर में उपस्थित लोगो को महिला कल्याण विभाग संचलित महात्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया गया , सोशल वर्कर बबिता वर्मा द्वारा विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा महिला निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ( समान्य ) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी I तथा उक्त योजनाओ की लाभ लेने एवं दिलाने हेतु लोगो से अनुरोध किया गया I इसके साथ ही स्टाप नर्स अंगारा देवी टोल फ्री सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे- चाइल्ड लाइन 1098, वन स्टाप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 , 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया I इस अवसर पर इटकुटी के ग्राम प्रधान मुकेश उपस्थित रहे I






_page-0001.jpg)
























Comments