सड़क हादसे में मामा भांजे की दर्दनाक मौत मोहम्मदी पसगवां मार्ग पर हुआ हादसा हेलमेट लगा होता तो शायद बच जाती जान

लखीमपुर खीरी , 56

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र में मोहम्मदी पसगवां हाईवे पर गांव कंधरापुर के पास समाधान थाना दिवस में सम्मिलित होने जा रहे सी ओ के सरकारी वाहन में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सीओ ने कार्यक्रम छोड़कर घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान चालक को मृत घोषित कर दिया और सवार की हालत गंभीर होने पर चलते जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया था अस्पताल पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार 12 बजे करीब राम औतार 37 वर्षीय अपनी ससुराल रैगांवा थाना पिहानी जिला हरदोई से बाइक पर मामा जय जय राम 60 वर्षीय को पीछे बैठाकर अपने पैतृक गांव अनावां थाना पुवांया जाने को घर से निकले थे रास्ते में मोहम्मदी पसगवां हाईवे पर गांव कंधरापुर के पास पहुंचते ही मोहम्मदी से सीओ सरकारी गाड़ी से पसगवां थाना दिवस में सम्मिलित होने जा रहे थे सामने से आ रहे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी से टकरा गया जिससे सवार और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए सीओ ने कार्यक्रम रद्द कर आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट एंबुलेंस से मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर ने जांच के दौरान रामऔतार को मृत घोषित कर दिया घायल जय जय राम को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया जहां उसने अस्पताल में भर्ती होते ही दम तोड़ दिया जिसका पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में हो रहा है।
मृतक राम औतार की पत्नी रेशमा का रो रो  कर कहना है  अपने बेटे अनुज की शादी कर चुकी है घर पर जवान बेटी नीतू बैठी है उसकी शादी और जीवन यापन के लिए संकट खड़ा हो गया है। जय जय राम की शादी हुई थी पत्नी छोड़कर चली गई वह अकेले ही रह रहे थे जो राम अवतार के रिश्ते में मामा लगते हैं।
हादसे में बाल बाल बचे सी ओ अरुण कुमार 
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया हादसे के समय बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी सड़क पर धूल उड़ने के चलते बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया यह देखकर को गाड़ी के चालक ने बाइक चालक को बचाने के प्रयास में गाड़ी सड़क कच्ची सड़क पर उतार दी जिससे वह पलटने से बाल बाल बच गई।

Related Articles

Comments

Back to Top