ग्रामीणों की पिटाई से संदिग्ध चोर की मौत बाक़ी भागने में सफल चोरों के हमले में दो लोग गंभीर इलाज जारी

लखीमपुर खीरी , 58

धौरहरा खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र में  चोरों का तांडव काफी समय से चल रहा था। पुलिस चोरों पर नकेल कसने का भरकस प्रयास कर रही थी किन्तु शातिर चोर पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहे थे। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।इसी बीच शुक्रवार की रात को खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार गांव में एक व्यक्ति के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर में प्रवेश कर अपना शुरू किया था इसी बीच ग्रह स्वामी को चोरों की आहट सुनाई दी। ग्रह स्वामी चोरों की आहट से सतर्क हो गया और होशियारीज्ञसे शोर शराबा करना शुरू कर दिया। चोरों और ग्रह स्वामी के सदस्यों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ है। चोरों ने भागने के प्रयास में दो लोगों को घायल भी कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर पास पड़ोसी मुस्तैदी से मौके पर पहुंच गए और एक चोर को पकड़ लिया।बाकी लोग भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े हुए चोर की जमकर पिटाई कर दी। घटना में एक संदिग्ध चोर की ग्रामीणों की पिटाई से मौत हो गई,जबकि चोरों के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर बाजार निवासी सुशील पुत्र श्रीराम के घर 22/23 मई की मध्य रात्रि करीब 2 बजे चोरी की नीयत से कुछ अज्ञात लोग पहुंचे।घर में मौजूद सुशीला देवी ने बताया कि चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और घर में दाखिल हो गए। एक बटुला छत पर रखकर चोर कमरे में रखे बक्से को खोलने लगे,तभी परिवार के लोगों की आंख खुल गई।विरोध करने पर घरवालों और चोरों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान चोरों ने खुद को घिरते देख चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में अंकित पुत्र रामप्रसाद (28) की गर्दन पर चाकू लग गया, जबकि सतीश पुत्र रामप्रकाश (32) के हाथ पर वार किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
घटना के बाद चोर खेतों की तरफ भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया, जिसमें एक युवक मुन्नीलाल पुत्र शिवराज निवासी मंदूरा पकड़ लिया गया,जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी,जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना पहले डायल 112 और बाद में थाना खमरिया पुलिस को दी गई।मौके पर पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी धौरहरा भी पहुंचे।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया,जबकि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसी रात पहले ईसानगर क्षेत्र में चोरों ने घटना कारित करने का किया था प्रयास 

इसी रात करीब 1 बजे ईसानगर थाना क्षेत्र की सिंगावर ग्राम पंचायत के मजरा क्वाला में भी चोरों ने छोटे भार्गव के घर के बाहर बंधे जानवर खोलने का प्रयास किया।बताया गया कि चोर खेत की तरफ लगे तार काटकर अंदर घुसे थे।तभी छोटे भार्गव ने टॉर्च जला दी,जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले।ग्रामीणों ने पीछा भी किया,लेकिन चोर राजापुर की दिशा में भागने में सफल रहे। माना जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह शामिल हो सकता है।

क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि मृतक के खिलाफ चोरी के दर्जनों मामले ईसानगर,खमरिया,फूलबेहड़,नीमगाव आदि थानों में दर्ज थे।

Related Articles

Comments

Back to Top