*रमन लाल द्विवेदी बाराबंकी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित*

लखनऊ , 11

????*प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने महामंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज की*

*अजय सिंह*
*लखनऊ/बाराबंकी।* जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के वार्षिक चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान कर अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव किया है। चुनाव समिति द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी को जिला बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने महामंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज की है।
चुनाव परिणामों के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: दिलीप कुमार गुप्ता,
उपाध्यक्ष (प्रथम): राम कुमार वर्मा,
उपाध्यक्ष (द्वितीय): अंकुर कुमार यादव,
कोषाध्यक्ष: दौलता कुमारी,
संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय प्रभारी): रूबी सिंह,
संयुक्त मंत्री (प्रशासन प्रभारी): प्रणय बाजपेई,
संयुक्त मंत्री (प्रकाशन प्रभारी): अमित सिंह सूर्यवंशी,

इसके साथ ही, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य भी भारी मतों से विजयी घोषित किए गए हैं।

परिणामों की घोषणा के बाद न्यायालय परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने पूरी नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों, उनके मान-सम्मान की रक्षा और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी और महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सभी मतदाता अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि बार की गरिमा को अक्षुण्ण रखना तथा युवा व वरिष्ठ वकीलों की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

वहीं एल्डर कमेटी/ मुख्य चुनाव अधिकारी जुबेर अहमद अंसारी व चुनाव अधिकारी श्री मुचकुन्द सिंह ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कर, चुनावी बेला को सम्पन्न कराने में सहयोग करने समस्त सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं का आभार व्यक्त किया व उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Comments

Back to Top