*यूपी के बाहुबलियों पर हाईकोर्ट का बड़ा शिकंजा, राजा भैया से लेकर बृजभूषण और धनंजय तक 50 से ज्यादा नामों की मांगी पूरी क्राइम कुंडली*

लखनऊ , 7

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपराध जगत से जुड़े चर्चित बाहुबलियों पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की सीधी नजर पड़ गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार से ऐसे 50 से अधिक बाहुबली और प्रभावशाली लोगों की पूरी आपराधिक रिपोर्ट, उनके शस्त्र लाइसेंस और उन्हें दी गई सरकारी सुरक्षा की विस्तृत जानकारी तलब की है। इस आदेश के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
अदालत ने साफ कहा है कि सिर्फ नाम भेजने से काम नहीं चलेगा, बल्कि यह भी बताना होगा कि किन लोगों पर कितने मुकदमे दर्ज हैं, किनको सुरक्षा मिली हुई है और किन परिस्थितियों में उन्हें हथियारों के लाइसेंस जारी किए गए। अदालत ने गृह विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 26 मई तक पूरी रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों ने अदालत को हैरान कर दिया। सरकार ने बताया कि प्रदेश में 10 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस जारी हैं। 6 हजार से ज्यादा ऐसे लोगों को भी लाइसेंस दिए गए हैं जिन पर दो या उससे अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी बात पर अदालत ने गंभीर चिंता जताई।

कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि हथियार सुरक्षा का साधन हो सकते हैं, लेकिन जब उनका इस्तेमाल भय और दबदबा बनाने के लिए होने लगे तो समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। अदालत ने यह भी कहा कि ताकत के प्रदर्शन से समाज में भाईचारा कमजोर होता है और आम लोगों के मन में डर पैदा होता है।

कोर्ट ने जिन प्रमुख नामों की रिपोर्ट मांगी है उनमें रघुराज प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, बृज भूषण सिंह समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। अदालत ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी है कि कोई तथ्य छिपाया नहीं जाए, अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है।

 *प्रमुख बाहुबलियों की सूची* 

रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया)
धनंजय सिंह
सुशील सिंह
बृज भूषण सिंह
विनीत सिंह
अजय मरहद
सुजीत सिंह बेलवा
उपेंद्र सिंह गुड्डू
पप्पू भौकाली
इन्द्रदेव सिंह
सुनील यादव
फरार अज़ीम
बादशाह सिंह
संग्राम सिंह
सुल्लू सिंह
चुलबुल सिंह
सनी सिंह
छुन्नू सिंह
डॉ. उदय भान सिंह

 *जोनवार मांगी गई सूची* 

नोएडा कमिश्नरेट
अमित कसाना, अनिल भाटी, रणदीप भाटी, मनोज आमे, अनिल दुजाना, सुंदर सिंह भाटी, शिवराज सिंह भाटी

मेरठ जोन
उधम सिंह, योगेश भदौड़ा, मदन सिंह बद्दो, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, धर्मेंद्र, यशपाल तोमर, अमरपाल कालू, अनुज बरखा, विक्रांत विक्की, हाजी इकबाल, विनोद शर्मा, सुनील उर्फ मूंछ, विनय त्यागी उर्फ टिंकू, संजीव माहेश्वरी

आगरा जोन
अनिल चौधरी, ऋषि कुमार शर्मा

बरेली जोन
एजाज

लखनऊ जोन व कमिश्नरेट
खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंघाला, अतुल वर्मा, मोहम्मद साहिब, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव, जुगनू वालिया उर्फ हरविंदर

प्रयागराज जोन व कमिश्नरेट
डब्बू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, बच्चा पासी उर्फ निहाल सिंह, दिलीप मिश्रा, जावेद, राजेश यादव, गणेश यादव, कमरूल हसन, जाविर हुसैन

Related Articles

Comments

Back to Top