*हुसैनाबाद के व्यापारी अपनी समस्याओं के लिए हुए एकजुट*
लखनऊ May 22, 2026 at 06:43 PM , 13????*हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल का हुआ गठन*
????*नुसरत हुसैन -अध्यक्ष ,सैयद रजा इमाम रिजवी- महामंत्री, बृज कुमार -कोषाध्यक्ष चुने गए*
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ के ऐतिहासिक क्षेत्र हुसैनाबाद क्षेत्र में हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में तथा संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता के सामने हुसैनाबाद के व्यापारियों ने हुसैनाबाद बाजार की समस्याओं को विस्तार से रखा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का आश्वासन दिया तथा सभी से एकजुट होने तथा संगठन का गठन करने का आवाहन किया व्यापारियों ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की इकाई "हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल "का गठन किया।
"हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल "इकाई में नुसरत हुसैन (लाला) को अध्यक्ष, रजा इमाम रिजवी को महामंत्री, ब्रज कुमार को कोषाध्यक्ष ,कमर मेहंदी एवं शहजाद अब्बास को उपाध्यक्ष, सनी गुप्ता को मंत्री चुना गया।
तथा संरक्षक मंडल में नवाब मसूद अब्दुल्ला साहब एवं कब्बन नवाब साहब को चुना गया तथा कार्यकारी समिति में सय्यद अजहर इमाम ,अतहर इमाम, राजू एवं सैयद कंबर को चुना गया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर समस्याओं के समाधान के लिए कन्धे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे तथा संघर्ष करेंगे उन्होंने कहा हुसैनाबाद बाजार लखनऊ की ऐतिहासिक बाजार है एवं लखनऊ की पहचान एवं शान है यहां के व्यापारी पूरे लखनऊ में दिशा दे सकते हैं उन्होंने कहा जल्दी ही हुसैनाबाद क्षेत्र में, क्षेत्र के व्यापारियों की बैठक करके हुसैनाबाद के ऐतिहासिक क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा
नवगठित इकाई के अध्यक्ष नुसरत हुसैन लाल ने बताया जून के प्रथम सप्ताह में संगठन द्वारा क्षेत्र के व्यापारियों का "व्यापारी सम्मेलन" एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा ।































Comments