*धौरहरा में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर भाकियू का धरना, विधायक ने जारी किया पत्र*

लखीमपुर खीरी , 81

*ईसानगर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जियो-एयरटेल के नेटवर्क की शिकायत*  

*धौरहरा, खीरी।* भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर तीन दिन तक धरना दिया गया। इसके बाद विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने समस्या निवारण संबंधी पत्र जारी किया।  

*दो कंपनियों को दिया पत्र:* जानकारी के मुताबिक विकास क्षेत्र ईसानगर की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में जियो व एयरटेल टावरों द्वारा नेटवर्क में कमी की शिकायत पर भाकियू तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने दो दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पत्र भी जारी किया।  

*विधायक ने लिखा पत्र:* इसी क्रम में विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने पत्र जारी कर कहा कि विकास खंड के लोग मोबाइल नेटवर्क व लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से घिरे हैं। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से समस्या का निस्तारण करने को कहा है। विधायक ने पत्र में चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने की दशा में मामले को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के समक्ष उठाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top