*धौरहरा में अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *न्यायालय में लंबित मामलों, लेखपालों की मौजूदगी समेत 8 सूत्रीय मांगें रखीं*

लखीमपुर खीरी , 70

*धौरहरा, खीरी।* तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को ज्ञापन सौंपकर न्यायालय से जुड़ी कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और मंत्री समेत सैकड़ों वकील इस दौरान मौजूद रहे।  

*ज्ञापन में रखीं ये प्रमुख मांगें:*  
1. *सीमांकन वादों* की गुणवत्ता में सुधार और समय सीमा में निस्तारण।  
2. *मेडबंदी आदेश* समय सीमा के तहत जारी किए जाएं।  
3. *सभी लेखपालों की एक दिन* तहसील परिसर में अनिवार्य मौजूदगी सुनिश्चित हो।  
4. *धारा 38 के मामलों* में तहसीलदार न्यायालय से एसडीएम न्यायालय प्रेषण में तेजी लाई जाए।  
5. *विभाजन मामलों* में कुर्रा बटवारा समय सीमा में पूरा हो।  
6. *न्यायालय से आदेश के साथ टाइपिंग* में लापरवाही रोकी जाए।  
7. *धारा 24 के वादों* में राजस्व निरीक्षक की आख्या के बिना फाइल निस्तारण न हो।  
8. *पारित आदेशों की अक्षरशः अमलदरामद* कंप्यूटर पर समय सीमा में दर्ज की जाए।  

अधिवक्ताओं ने कहा कि लंबित प्रकरणों के कारण वादकारियों को परेशानी हो रही है। एसडीएम शशीकांत मणि ने ज्ञापन लेने के बाद अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top