*एआरटीओ प्रवर्तन का स्लीपर बसों पर शिकंजा, 7 के चालान-2 सीज*
लखीमपुर खीरी May 22, 2026 at 06:50 PM , 66*ओवरलोडिंग पर 8 वाहन बंद, बिना हेलमेट-बेल्ट पर 55 चालान*
*लखीमपुर खीरी।* एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे ने मंगलवार को जिले भर में स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर 7 स्लीपर बसों के चालान किए गए और 2 स्लीपर बसों को सीज कर दिया गया।
*ओवरलोडिंग पर सख्ती:* इसके अलावा ओवरलोडिंग करते पाए गए 8 अन्य वाहनों को भी बंद किया गया। एआरटीओ ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर यह कार्रवाई की।
*बिना हेलमेट-गलत दिशा पर भी चालान:* अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 55 लोगों के चालान किए गए। वहीं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 10 लोगों पर भी कार्रवाई हुई।
*अभियान रहेगा जारी:* एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलाए एवं यातायात के नियमों का पालन करें।






_page-0001.jpg)
























Comments