विवाहिता ने न्याय न मिलने पर बच्चों समेत आत्महत्या कर लेने की दी धमकी
लखीमपुर खीरी May 22, 2026 at 06:47 PM , 66मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के मोहल्ला सरैया निवासी एक विवाहिता ने मायके और ससुराल दोनों पक्षों से बेघर किए जाने के बाद अपनी तीन पुत्री को लेकर दर-दर भटक रही है जिसको लेकर उसने अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला सरैया निवासी उजमा ने दिए शिकायती पत्र में बताया उसका निकाह कुछ वर्ष पहले कस्बा के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी सिराज के साथ हुआ था। जिससे उसने तीन पुत्रीको को जन्म दिया पुत्र की मनसा पूरी न होते देखा पति समेत ससुराल के लोगों ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। जिस पर वह मायके आकर रहने लगी मायके वाले आर्थिक तंगी से जूझने पर उन्होंने पुत्री पर अपनी ससुराल जाने का दबाव बनाया बेबस महिला बच्चों को लेकर अपनी ससुराल दोबारा पहुंचने पर दरवाजा बंद कर लिया जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने न्याय न मिलने पर बच्चों समेत मौत को गले लगा लेने की बात कही है।






_page-0001.jpg)
























Comments