*भानपुर वारियर्स व पड़रिया पेंथर ने दर्ज की जीत* *शिवांग व फैजल बने मैन आफ दा मैच*
लखीमपुर खीरी May 22, 2026 at 06:45 PM , 62पड़रिया तुला खीरी। क्षेत्र के मलूकापुर क्रेसर ग्राउंड पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 के अंतिम लीग मैचों में भानपुर वारियर्स ने लगातार अपना तीसरा मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं पड़रिया पेंथर की टीम भी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग जारी रखी है।
गुरुवार की रात मलूकापुर क्रेसर पर दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला दा ट्रेप 11 व भानपुर वारियर्स की के बीच खेला गया। भानपुर वारियर्स ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों 102 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दा ट्रेप 11 की टीम कुछ खास नही कर सकी और 50 रन पर ही सिमट गई। भानपुर वारियर्स ने लगातार अपना तीसरा मैच 52 रन जीतते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी शिवांग मैन आफ दा मैच पुरुस्कार दिया गया। दूसरा मैच सतगुरु टाइटन्स व पड़रिया पेंथर के बीच खेला गया। जिसमें पड़रिया पेंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। इस मुकाबले में सतगुरु टाइटन्स 125 रन ही बना सकी और यह मैच पड़रिया पेंथर ने 36 रन जीतकर सेमीफाइनल में जाने की राह आसान की। टीम के खिलाड़ी सीपी फैजल मैन आफ दा मैच बने। सतगुरु टाइटन्स के खिलाड़ी रोहित तिवारी की 65 रन की नाबाद पारी के लिए उन्हें कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशीष अवस्थी,अतुल गुप्ता,केके जयसूर्या,मुकेश राज,अखिलेश राज,सोढ़ी सिंह,रवि खन्ना,अमित वर्मा,सहित हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने दूधिया रोशनी में चल रहे नाईट क्रिकेट मैच का आनन्द लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments