"*सिंह डेंटल हॉस्पिटल" का भव्य शुभारंभ, विधायक अमन गिरि ने किया उद्घाटन*
लखीमपुर खीरी May 21, 2026 at 06:35 PM , 93गोला गोकर्णनाथ, खीरी।
नगर के लखीमपुर रोड स्थित बादल नगर (संजीवनी हॉस्पिटल वाली गली) में बुधवार को स्वर्गीय टहल बिहारी सिंह मेमोरियल "*सिंह डेंटल हॉस्पिटल*" का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अस्पताल लखीमपुर के प्रसिद्ध "*के.डी. डेंटल हॉस्पिटल*" की एक इकाई के रूप में संचालित होगा।
अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्रीय *विधायक अमन गिरि* ने फीता काटकर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रातः 11 बजे संपन्न किया। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने क्षेत्र में आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
अस्पताल की संचालक *डॉ. गीतांजलि सिंह (B.D.S., किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी)* ने बताया कि अस्पताल में दांतों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का आधुनिक तकनीकों द्वारा उपचार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं सुलभ दंत चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान राजेश्वर सिंह (रिटायर्ड सूबेदार मेजर) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments