कृषक समाज इंटर कॉलेज मे ,जल है तो कल है,पर प्रतियोगिता का आयोजन,
लखीमपुर खीरी May 21, 2026 at 06:30 PM , 82गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विश्व पर्यावरण के प्री कैंपेन के अंतर्गत जल संरक्षण के बारे में चर्चा कि गई, जल संरक्षण विषय को लेकर स्वयं सेवक सेविकाओं ने स्वयं सेवक सेविकओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल के महत्व को समझने का प्रयास किया आरुषि वर्मा ने जल ही जीवन पर ओजस्वी भाषण देकर सबका मन मोह लिया बताया कि जल ही जीवन है उसे व्यर्थ ना करें आने वाली पीढ़ी के लिए संजोग के रखें जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जल का सावधानीपूर्वक प्रबंधन और उपयोग, ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध रहे। इसमें पानी के रिसाव को रोकना, वर्षा जल संचयन, और प्रदूषित होने से बचाना शामिल है, क्योंकि केवल 3.5% जल ही पीने योग्य है। स्वयं सेविकाओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए बालिका गेट प्याऊ लगाकर आम जनमानस को पानी पिलाकर सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश स्काउट गाइड प्रभारी देवेंद्र सिंह कु आरती गुप्ता मनीषा भारती उपस्थित रहे,






_page-0001.jpg)
























Comments