छोटी काशी गोला में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 1080 मेधावियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित,

लखीमपुर खीरी , 81

गोला गोकर्णनाथ खीरी, 21 मई। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला तीर्थ स्थित नीलकंठ मैदान में गुरुवार को नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में नगर के लगभग 1000 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक सुर्जन लाल वर्मा एवं कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा,"बच्चे ही हमारे नगर, समाज और देश का भविष्य हैं। शिक्षा वह शक्ति है जो साधारण परिवार के बच्चे को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामर्थ्य देती है। नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करना केवल उनका उत्साहवर्धन नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। हमारी प्राथमिकता है कि नगर का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा, बेहतर वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त करे।"
मुख्य अतिथि अरविन्द गुप्ता ने कहा,"मेधावी छात्र सम्मान समारोह जैसा प्रेरणादायी आयोजन कर विजय शुक्ला रिंकू ने शिक्षा और प्रतिभाओं के सम्मान की एक सराहनीय परंपरा शुरू की है। इससे बच्चों में मेहनत, अनुशासन और आगे बढ़ने की भावना मजबूत होगी। नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना वास्तव में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल है।"
विशिष्ट अतिथि शरद बाजपेयी ने कहा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है। शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान किसी भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।"
शिक्षाविद श्याम किशोर अवस्थी ने कार्यक्रम को नगर का अनूठा आयोजन बताते हुए कहा कि इससे अच्छे नागरिकों का निर्माण होगा। वहीं हिन्दुस्तान ब्यूरो चीफ मयंक बाजपेयी ने कहा कि विजय शुक्ला रिंकू सदैव युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करते रहते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य महेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य विश्वनाथ सिंह, विनोद वर्मा, विनोद स्वर्णकार, संजय अवस्थी, शैलेन्द्र सक्सेना सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छात्र अंश दीक्षित पुत्र शिव प्रकाश दीक्षित निवासी बग्घून के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम के समापन में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डा० अभिषेक मेहरोत्रा, डा० निर्मल सिंह, प्रो० पंकज सिंह, डा० कमलेश वर्मा, गणेश शंकर गौतम, अशोक कनौजिया, डा० मनोज वर्मा, रामकुमार गौतम, अरुण अवस्थी, डीपी श्रीवास्तव, संजय तिवारी, डा० आदर्श दीक्षित, दिनेश कुमार यादव, नानक चन्द्र वर्मा, रज्जन खान, आशीष अवस्थी, सुशील कश्यप, हरिओम वर्मा, रामचंद्र राठौर, गीता विश्वकर्मा, आनंद सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top