श्रीनगर में मनाई गई राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि

लखीमपुर खीरी , 86

लखीमपुर खीरी। गुरूवार को श्रीनगर विधानसभा के बड़ागांव और पतरासी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। 
बड़ागांव में हुई गोष्ठी में राजीव गांधी के जीवन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी रामपाल शाक्य, अब्दुल लतीफ अंसारी, कल्लन हलवाई, राम प्रताप, प्रमोद चौधरी, रमेश चंद्र, उत्तम कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, सोबरन लाल, कुलदीप जायसवाल, अबरार अली, जाबिर अली, अभिषेक और जिला महासचिव आफताब अंसारी शामिल हुए। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पतरासी के बूथ संख्या 318, 319, 320 की मतदाता सूची देखी गई। लोगों को एसआईआर के बारे में बताया गया और अपना वोट जांचने के लिए जागरूक किया गया। पतरासी में भी पुण्यतिथि कार्यक्रम हुआ। यहां जिला सचिव डॉ अंकित वर्मा, देशराज वर्मा, रितेश कुमार, रामचंद्र वर्मा, मोहित, शैलेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल कुमार वर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top