*कमल खाद भण्डार अपना तीसरा मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से हुई बाहर*

लखीमपुर खीरी , 91

*सादाब मेडिकल 11 ने लगातार दर्ज की दूसरी जीत*

पड़रिया तुला खीरी। क्षेत्र के मलूकापुर क्रेसर पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में कमल खाद भण्डार लगातार अपना तीसरा मैच दा ट्रेप 11 से हारते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं दूसरे मुकाबले में सादाब मेडिकल स्टोर की टीम ने अपने दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है।
बुधवार की रात मलूकापुर क्रेसर  ग्राउंड पर दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मैच दा ट्रेप 11 व कमल खाद भण्डार की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दा ट्रेप 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कमल खाद भण्डार की टीम 80 रन पर ही सिमट गई। दा ट्रेप 11 ने यह मैच 20 रन से अपने नाम किया। दा ट्रेप 11 की तरफ से ताबड़तोड़ 44 रन व गेंदबाजी में 2 विकेट लेने वाले खिलाड़ी शनी को मैन आफ दा मैच पुरुस्कार दिया गया। वहीं दूसरे मुकाबले में सादाब मेडिकल 11 की टीम ने 169 रन बनाए थे। अपने प्रतिद्वंदी रड़ा टाइटन्स की टीम को 77 रन पर बुक करते हुए मैच को 93 रनों से जीत लिया। टीम के बेहतरीन बल्लेबाज बलजीत को मैन आफ दा मैच चुना गया। इस मौके पर आशीष अवस्थी,मुकेश राज,अखिलेश राज,शिव वीर सिंह,राहुल राज,अतुल गुप्ता,श्याम खन्ना,रवि खन्ना,नदीम अंसारी,अमित वर्मा,पंकज बाजपेयी,शशिकांत यादव सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top