*लखनऊ में पेंशन अदालत सह जीवन प्रमाण कैम्प का आयोजन*

लखनऊ , 54

नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश (पूर्व) लखनऊ द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तथा संचार मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 21 मई, 2026 को, नियंत्रक संचार लेखा उ०प्र० पूर्व कार्यालय परिसर लखनऊ में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अदालत एवं जीवन प्रमाण कैम्प का अयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत "वन्दे मातरम" के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनभोगियों का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में नियंत्रक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि पेंशनभोगियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए एवं उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने SAMPANN प्लेटफॉर्म की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जिसके माध्यम से अब पेंशन सीधे पेंशन भोगी के खाते मे जाती है जैसे सेवा के दौरान उनका वेतन जाता था साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के शिविरों के आयोजन पर भी बल दिया।

अदालत की कार्यवाही के दौरान दूरसंचार पेंशनभोगियों के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए और नवीनतम पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

इस आयोजन में कार्यालय की उप नियंत्रक सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, लेखाधिकारी श्रीमती संवेदना सिंह, सहायक लेखाधिकारी श्री अम्बरीश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में पेंशनर्स संघ के प्रांतीय सचिव श्री जे.एन. दुबे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री के.पी.अवस्थी, श्री प्रकाश चन्द्र सहित सभी पेंशनभोगियों तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम का समापन 'राष्ट्रगान' के साथ किया गया ।

****

Related Articles

Comments

Back to Top