पट्टी रामदास तालाब की खुदाई शुरू, एसडीएम की मौजूदगी में चला पोकलैंड

लखीमपुर खीरी , 93

*तालाब पाटने से बिगड़ी थी जल निकासी, शेखसराय-हानियां टोला को मिलेगी जलभराव से राहत*  

*लखीमपुर खीरी।* सदर एसडीएम अश्विनी सिंह की मौजूदगी में बुधवार को पट्टी रामदास तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। तालाब पाटे जाने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई थी।  

*नगर पंचायत ने लगाई पोकलैंड मशीन:* नगर पंचायत द्वारा पोकलैंड मशीन से खुदाई कराई जा रही है। मौके पर एसडीएम अश्विनी सिंह के साथ अन्य अधिकारी, नगर पंचायत कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा।  

*कई मोहल्लों को मिलेगी राहत:* तालाब के अस्तित्व में आने से शेखसराय, हानियां टोला समेत कई मोहल्लों को बारिश में होने वाले जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। तालाब पाटने के बाद से इन इलाकों में हल्की बारिश में भी पानी भर जाता था। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान थे।  

लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों में खुदाई शुरू होने से उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। एसडीएम ने कहा कि तालाब को उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा ताकि जल निकासी दुरुस्त हो सके।

Related Articles

Comments

Back to Top