ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती से परेशान किसान विधायक ने समस्या निस्तारण का दिलाया भरोसा
लखीमपुर खीरी May 20, 2026 at 06:52 PM , 104मोहम्मदी संवाददाता
क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों का बुरा हाल है उनकी खड़ी गन्ने की फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है वहीं रखे ट्रांसफार्मर गर्मियों के चलते दगा दे रहे हैं जिससे क्षेत्र में बिजली को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
बुधवार को किसान राजेश सिंह , इंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, कृष्णपाल सिंह, गुरचरन सिंह, समेत बड़ी संख्या में किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती के लेकर मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गांव में 8 से 10 घंटे तक बिजली ब मुश्किल कटौती के बीच मिलना सुनिश्चित हो पा रहा है जिससे भयंकर गर्मी के बीच गन्ना की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। बिजली कटौती के चलते गांव में बच्चों के साथ बाहर सोने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का दवा हवा हवाई साबित हो रहा है।
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया मामला गंभीर है उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments