अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस
लखीमपुर खीरी May 20, 2026 at 06:50 PM , 82मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा में गोला रोड बरवर चौराहे से बिना पूर्व सूचना के नगर पालिका, तहसीलदार और कस्बा इंचार्ज टीम के साथ पहुंचकर सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करते ही व्यापारियों ने कडा विरोध जताया है।
बुधवार को शाम 5 बजे करीब तहसीलदार अरुण कुमार, ई ओ जेपी मौर्य, कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह दलबल के साथ पहुंच कर बरवर चौराहे से गोला रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाना शुरू कर दिया व्यापारियों ने अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सी एच सी रोड से लेकर बाजार गंज तक अतिक्रमण होने के चलते मरीजों को समय पर एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पा रही है वहां से आक्रमण हटाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments